शेयर मंथन में खोजें

बारिश के रूप में दिखेगा सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में 'फानी' का असर - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय के हिस्सों में तूफान फानी का असर माध्यम से भारी बारिश के रूप में दिखेगा।

उत्तर-पूर्वी भारत की बाकी जगहों जैसे बिहार, झारखंड और उत्तर-प्रदेश के निचले हिस्सों सहित अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग जगहों पर भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और केरल में भी छिटपुट बारिश देखी जा सकती है।
बता दें कि चक्रवाती तूफान फानी पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलेगा, जो कि 3 मई को दोपहर में पुरी के आस-पास गोपालपुर और चंदबली के बीच ओडिशा तट को प्रभावित करेगा। इन इलाकों में हवा की अधिकतम गति 170-180 किमी प्रति घंटे से 200 किमी प्रति घंटे तक होने की आशंका है। इस सिस्टम के प्रभाव से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के उत्तरी तटीय भागों पर भारी से मूसलाधार वर्षा की संभावना है।

बीते 24 घंटों की मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश देखने को मिली है। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश हुई है। सिक्किम, पश्चिम बंगाल, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा के अलावा बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड हुई है। इसके अलावा बारिश की गतिविधियाँ उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, और उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के निचले हिस्सों में भी देखने को मिली। उत्तरी राजस्थान, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक की अलग-अलग जगहों पर छिटपुट वर्षा दर्ज हुई।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
चक्रवात फानी अब उत्तर से उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रहा है। यह विशाखापट्टनम से लगभग 200 किमी दक्षिण-पूर्व और पुरी से 400 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम दिशा में है। उत्तरी जम्मू-कश्मीर के भागों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव से उत्तर-पूर्वी राजस्थान और इससे सटे भागों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिणी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और दक्षिणी छत्तीसगढ़ से लेकर चक्रवात फानी तक एक ट्रफ रेखा का विस्तार हो रहा है। दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य असम के भागों पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 02 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"