शेयर मंथन में खोजें

उत्तरी ओडिश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय और असम बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान उत्तरी ओडिश, पश्चिम बंगाल, बिहार के पूर्वी हिस्से के अलावा झारखंड, मेघालय और असम में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर-पूर्वी भारत के बचे हुए हिस्से और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, कोकर, गोवा सहित केरल में भी कुछ जगहों पर बारिश की गतिविधियाँ दिखने की संभावना है।

बीते 24 घंटों की मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के ज्यादातर हिस्सों में भारी से व्यापक बारिश देखी गयी। जबकि असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तरखंड के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड हुई। जबकि हरियाणा और पंजाब के उत्तरी हिस्सों सहित गंगीय पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश देखी गयी। राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों सहित झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी छिटपुट बारिश दर्ज हुई। इन सब के बीच ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के तापमान में 6-7 डिग्री तक की गिरावट देखी गयी। वहीं उत्तर-पश्चिमी भारत के अन्य हिस्सों के तापमान में 2-3 डिग्री की कमी दर्ज हुई।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
भीषण चक्रवाती तूफान 'फानी' ओडिशा के भागों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पूर्वी झारखंड और पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी होते हुए चक्रवात क्षेत्र के आस-पास फैली है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों पर बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा उत्तरी अरब सागर से लेकर गुजरात तक फैला हुआ है। वहीं एक अन्य ट्रफ रेखा आंध्र प्रदेश के तटीय भागों से लेकर छत्तीसगढ़ तक बनी हुई है। (शेयर मंथन, 03 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"