शेयर मंथन में खोजें

पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

उत्तरी-आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु के बाकी इलाकों, तटीय कर्नाटक, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश की फुहारें दिखने की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर में एक-दो स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं, जबकि राजस्थान, विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश में लू का प्रकोप जारी रह सकता है।

बीते 24 घंटे की मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हुई है। दक्षिणी आंध्र प्रदेश, केरल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी है। वहीं गोवा और तटीय कर्नाटक के एक-दो स्थानों पर बारिश देखने को मिली है, जबकि राजस्थान, विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश के एक-दो स्थानों पर लू जैसी स्थिति भी बनी रही।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तर भारत की तरफ एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो इस समय उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे भागों पर है। इसके कारण विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और इससे सटे हुए इलाकों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखायी दे रहा है। लक्षद्वीप और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखायी दे रहा है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश होते हुए तटीय आंध्र प्रदेश सहित बंगाल की खाड़ी के मध्य-पश्चिमी भागों तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। एक अन्य ट्रफ रेखा उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु से श्रीलंका तक बनी हुई है। (शेयर मंथन, 08 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"