शेयर मंथन में खोजें

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में धूल भरी आंधी के आसार - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में मध्यम तीव्रता के साथ गरज और बारिश जारी रहने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के एक-दो स्थानों पर धूलभरी आंधी और गरज के साथ बारिश की उम्मीद है। वहीं पूर्वी और दक्षिणी भारत के अलावा भारत के अधिकांश भागों के तापमान में कमी के आसार हैं। इसके अलावा मध्य भारत के अधिकांश भागों में लू की स्थिति से मामूली राहत की उम्मीद है।

बीते 24 घंटे की मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी और गरज के साथ बारिश की हल्की फुहारें देखने को मिली। केरल और इससे सटे तमिलनाडु और उत्तरी मध्य प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भी बारिश दर्ज हुई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के क्षेत्रों में लू जैसी स्थिति देखी गयी। इन सब के बीच राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तरी कर्नाटक में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी पाकिस्तान के भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके कारण दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान वाले इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तरी ओडिशा से तेलंगाना और आंतरिक तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्रों तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। इसके अलावा असम और इससे सटे नागालैंड पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बिहार और इससे सटे उत्तर प्रदेश के भागों पर भी बना हुआ है। वहीं दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश पर कम प्रभाव वाला चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। (शेयर मंथन, 11 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!