शेयर मंथन में खोजें

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तटीय ओडिशा, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर के कुछ स्थानों पर गरज के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। उधर विदर्भ में कुछ स्थानों पर हीटवेव की स्थिति कायम रहेगी।

बीते 24 घंटे की मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान विदर्भ में अलग-अलग जगहों पर लू की स्थिति दर्ज की गयी, जो कि पिछले कई दिनों से लगातार बनी हुई है। असम, मणिपुर और मिजोरम के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी भारत के बाकी हिस्सों में भी अलग-अलग स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गयी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार के पूर्वी भागों सहित तटीय ओडिशा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक में भी अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। रायलसीमा में एक-दो स्थानों पर और केरल में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश का असर देखने को मिला।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे भागों पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के कारण उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और सटे पंजाब और हरियाणा के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम के भागों पर बना हुआ है। उत्तर-दक्षिणी ट्रफ रेखा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से दक्षिणी बंगाल की तरफ बढ़ रही है। एक अन्य ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से विदर्भ, मराठवाड़ा, आतंरिक कर्नाटक और आतंरिक तमिलनाडु होते हुए श्रीलंका तक फैली हुई है। (शेयर मंथन, 16 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"