शेयर मंथन में खोजें

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश संभव - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में गरज बौछारें संभव हैं।

पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर बारिश की संभावना है। हिमालय के ऊँचे क्षेत्रों पर एक-दो जगह बर्फवारी भी हो सकती है। दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में कुछ जगह बारिश और गरज-बौछारें संभव हैं। तटीय आंध्र प्रदेश में एक-दो जगह बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश की संभावना है। विदर्भ के कुछ हिस्सों में हीट वेव (लू) की स्थिति जारी रहेगी।

बीते 24 घंटे की मौसमी गतिविधियाँ
पिछले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज-बौछारें दर्ज की गयी। राजस्थान के कई भागों और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों पर गरज-बौछारें हुई हैं। दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और केरल में एक-दो जगह बारिश हुई है। ओडिशा, दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगह बारिश देखी गयी। विदर्भ के कुछ हिस्सों में हीट वेव (लू) की स्थिति जारी रही।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और साथ लगे पाकिस्तान पर देखा जा सकता है। इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम पर देखा जा सकता है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बिहार के पूर्वी भागों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से विदर्भ होते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक पर देखा जा सकता है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्रों तक जा रही है। (शेयर मंथन, 17 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"