शेयर मंथन में खोजें

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ अच्छी बारिश जारी रहने के आसार हैं।

इसके अलावा केरल और कर्नाटक में छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है। राजस्थान के कुछ भागों में धूलभरी आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में एक-दो स्थानों पर और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा विदर्भ, उत्तरी-आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में लू जैसी स्थिति बनी रहेगी।

बीते 24 घंटे की मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गयी है। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में गरज के साथ अच्छी बारिश हुई है। वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, रायलसीमा, कर्नाटक और दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में भी एक-दो स्थानों पर भी बारिश हुई है। वहीं विदर्भ और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में लू जैसी स्थिति बनी रही।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी पाकिस्तान के भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर सक्रिय है। पूर्वी भारत में असम और मेघालय पर भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल से ओडिशा होते हुए छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ रेखा बनी है। साथ ही एक ट्रफ रेखा विदर्भ से आंतरिक कर्नाटक होते हुए कोमोरिन तक दिखायी दे रही है। यह ट्रफ दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक और कोमोरिन पर बने चक्रवाती सिस्टमों को जोड़ रही है। इसके अलावा दक्षिणी अंडमान सागर पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। (शेयर मंथन, 20 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!