शेयर मंथन में खोजें

केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में वर्षा की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्वी राज्यों सहित अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में तेज आंधी और गरज के साथ मध्यम से भारी वर्षा के आसार हैं।

अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिमी म\नसून के अंडमान सागर के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। केरल के ज्यादातर जगहों और कर्नाटक, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश के तटीय भाग, तेलंगाना, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में मौसम की गतिविधियाँ
पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में गरज के साथ बारिश की बौछारें दर्ज हुई। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश रिकॉर्ड हुई। राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और बारिश देखी गयी। इन सब के अलावा विदर्भ और उससे सटे तेलंगाना के हिस्सों में हीट वेव (लू) की स्थिति बनी रही।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी पाकिस्तान और उसके आस-पास के क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके कारण पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रीय है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बिहार और उससे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में है। इस प्रणाली के कारण एक ट्रफ रेखा ओडिशा तक फैली हुई है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित है। इस प्रणाली के कारण एक ट्रफ रेखा मराठवाड़ा और विदर्भ होते हुए कर्नाटक तक फैली हुई है। केरल के दक्षिणी भाग में भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम की वजह से एक ट्रफ रेखा मुनार की खाड़ी तक फैली हुई है। इन सब के अलावा असम के पूर्वी भाग में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मौजूद है। (शेयर मंथन, 21 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"