शेयर मंथन में खोजें

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी और बारिश के आसार - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान असम और मेघालय में बारिश होने के आसार हैं।

वहीं पूर्वोत्तर राज्यों के बाकी हिस्सों, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप-समूह के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
इसके अलावा रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। विदर्भ, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के भागों में लू का प्रकोप बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों में मौसम की गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान विदर्भ, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के भागों में लू का प्रकोप बना रहा। असम और मेघालय के भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों सहित सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, रायलसीमा, विदर्भ और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के भागों में छिटपुट बारिश देखने को मिली। इसके अलावा राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक-दो स्थानों पर धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश देखी गयी। इसके अलावा उत्तराखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर बारिश की गतिवधियाँ देखी गयी।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी पाकिस्तान के भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके कारण पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम पर भी सक्रिय है। इसके अलावा पूर्वी बिहार से झारखंड होते हुए आंतरिक ओडिशा तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। पूर्वी आंतरिक कर्नाटक पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। विदर्भ से दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और केरल पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से होते हुए कोमोरिन तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। (शेयर मंथन, 22 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"