शेयर मंथन में खोजें

दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी और बारिश की गतिविधियों के आसार - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

वहीं पूर्वोत्तर भारत के अन्य स्थानों सहित जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा पंजाब और हरियाणा के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
इसके अलावा दिल्ली, उत्तरी राजस्थान सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर धूलभरी आंधी और बारिश की गतिविधियाँ दिखने के आसार हैं। वहीं केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हो रही बारिश में तीव्रता देखने को मिल सकती है। कर्नाटक में छिटपुट तथा ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के एक-दो स्थानों में बारिश हो सकती है। जबकि विदर्भ सहित मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों और झारखंड के भी एक-दो स्थानों में भी लू का प्रकोप जारी रह सकता है।

पिछले 24 घंटों में मौसम की गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और मिजोरम में मूसलाधार बारिश की गतिविधियाँ हुई हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों के अन्य भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी ओडिशा, झारखंड के भागों पर कहीं-कहीं और पूर्वी बिहार के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इसके कारण पूर्वोत्तर भारत सहित जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के भागों के तापमान में 2 से 4 डिग्री कमी दर्ज की गयी।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
जम्मू-कश्मीर के भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके कारण राजस्थान के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे हुए भागों पर भी बना हुआ है। इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्रों तक एक उत्तर-दक्षिणी ट्रफ रेखा फैली हुई है। इसके अलावा पूर्वी बांग्लादेश और इससे सटे हुए दक्षिणी असम और त्रिपुरा के भागों पर एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं उत्तरी अंडमान सागर पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। (शेयर मंथन, 24 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"