शेयर मंथन में खोजें

सिक्किम, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, कर्नाटक और अंडमान-निकोबार में वर्षा की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में धूल भरी आंधी और बादलों की गर्जना के साथ कुछ स्थानों पर बारिश होने और तेज हवाएँ चलने की संभावना बनी हुई है।

इसी तरह जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ इलाकों में तेज हवाओं और बादलों की गरज के साथ हो वर्षा देखने को मिलेगी। सिक्किम, हिमालय से सटे पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप में गर्जना और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
वहीं ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी कोंकण और गोवा के तटीय भागों में 1-2 स्थानों पर वर्षा हो सकती है। देश के बाकी सभी भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। उधर विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और बुंदेलखंड सहित उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भागों में लू का प्रकोप जारी रहेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल और दक्षिणी कर्नाटक में अधिकांश स्थानों पर तेज हवाओं और बादलों की गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गयी है। इसके अलावा उत्तरी राजस्थान, उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, दक्षिणी-मध्य महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में भी एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की प्री-मॉनसून बारिश दर्ज की गयी। पूर्वोत्तर भारत, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा रिकॉर्ड की गयी। जबकि दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर लू का प्रकोप देखने को मिला।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
जम्मू-कश्मीर के उत्तरी भागों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। राजस्थान तथा इससे सटे पंजाब और मध्य पाकिस्तान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखायी दे रहा है। पूर्वी भागों में बिहार के उत्तर पूर्वी हिस्सों और इससे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर भी एक चक्रवाती क्षेत्र हवा में विकसित हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से मेघालय होते हुए मिजोरम तक बनी हुई है। एक अन्य ट्रफ झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच है। जबकि एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के ऊपर बना हुआ है। साथ ही एक कमजोर ट्रफ दक्षिणी तमिलनाडु के तटीय भागों की तरफ बनी है। (शेयर मंथन, 25 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"