शेयर मंथन में खोजें

ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में बारिश होने के आसार - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बारिश की गतिविधियाँ जारी रहने की संभावना है।

इसके अलावा ओडिशा के तटीय भागों और आंध्र प्रदेश के तटीय भागों सहित केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। वहीं रायलसीमा और उत्तर-पूर्वी बिहार में भी एक-दो स्थानों पर बारिश हुई है। जबकि विदर्भ, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में लू की स्थिति जारी रह सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
बीते 24 घंटों के दौरान विदर्भ के अधिकांश भागों सहित तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के भागों पर लू की स्थिति बनी हुई है। जबकि दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में गरज के साथ भरी बारिश की गतिविधियाँ देखने को मिली हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों सहित केरल, आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी छिटपुट हुई है।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी छत्तीसगढ़ के भागों पर बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण तेलंगाना, रायलसीमा, दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु के भागों पर एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। इसके अलावा केरल और इससे सटे हुए भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं सिक्किम से बांग्लादेश होते हुए उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। (शेयर मंथन, 27 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"