शेयर मंथन में खोजें

दिल्ली सहित उत्तर भारत में जारी रह सकता है लू का प्रकोप - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और असम के भागों में छिटपुट बारिश होने के आसार हैं।

इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के अन्य भागों में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। दक्षिणी ओडिशा और उससे सटे हुए आंध्र प्रदेश के भागों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं केरल, आंतरिक तमिलनाडु, कर्नाटक के कुछ भागों में छिटपुट बारिश के अलावा तेलंगाना और रायलसीमा के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यमम बारिश होने के आसार हैं। उधर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी अच्छी बारिश हो सकती है। जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, रायलसीमा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली और हरियाणा के कुछ भागों और पंजाब के एक-दो स्थानों पर लू का प्रकोप जारी रह सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
बीते 24 घंटों के दौरान केरल और कर्नाटक में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि तमिलनाडु में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिली है। आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के अन्य भागों सहित मध्य प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर बारिश की गतिविधियाँ देखने को मिलीं। जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना के अधिकांश भागों सहित रायलसीमा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर लू का प्रकोप बना हुआ है।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी अफगानिस्तान के भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे हुए गुजरात के भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मध्य महाराष्ट्र से आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्रों तक एक उत्तर-दक्षिणी ट्रफ रेखा फैली हुई है। वहीं उत्तर-पूर्वी बिहार और उससे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के भागों पर भी बना हुआ है। (शेयर मंथन, 29 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"