शेयर मंथन में खोजें

पूर्वोत्तर राज्यों समेत केरल, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और बिहार में वर्षा जारी रहने के आसार - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान मेघालय और त्रिपुरा में बारिश की गतिविधियाँ बढ़ सकती हैं।

वहीं पूर्वोत्तर राज्यों समेत केरल, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और बिहार में छिटपुट वर्षा जारी रहने के आसार हैं। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु के भागों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। राजस्थान के भागों पर धूलभरी आंधी और गर्जना की गतिविधियाँ होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
बीते 24 घंटों के दौरान विदर्भ, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के भागों सहित चंडीगढ़, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना के एक-दो स्थानों पर लू का प्रकोप बना हुआ है। जबकि पूर्वोत्तर राज्यों समेत सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इसके अलावा तमिलनाडु और कर्नाटक के आंतरिक भागों समेत गंगीय पश्चिम बगल और पूर्वी बिहार में छिटपुट बारिश हुई। वहीं ओडिशा, दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ और राजस्थान के एक-दो स्थानों पर भी बारिश देखने को मिली।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी पाकिस्तान के भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे हुए कच्छ और पाकिस्तान के क्षेत्रों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के भागों पर बना हुआ है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से होते हुए मणिपुर तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश और विदर्भ होते हुए उत्तर-पूर्वी कर्नाटक तक एक उत्तर-दक्षिणी ट्रफ रेखा फैली हुई है। एक अन्य ट्रफ रेखा रायलसीमा से आंतरिक तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है। (शेयर मंथन, 31 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"