शेयर मंथन में खोजें

अप्रैल में कोर सेक्टर वृद्धि दर गिर कर 2.6% रह गयी

सरकार की ओर से जारी किये गये ताजा आँकड़ों के मुताबिक अप्रैल में देश के 8 मुख्य उद्योगों (Core Sector) की वृद्धि दर घट कर 2.6% रह गयी।

इससे पहले मार्च में 4.7% रही थी, जो तब पिछले 5 महीनों में सर्वाधिक थी। वहीं फरवरी में यह 2.2% रही थी। साथ ही साल दर साल आधार पर भी कोर सेक्टर वृद्धि दर में काफी कमी आयी है। अप्रैल 2018 में यह 4.7% रही थी।
गौरतलब है कि इन 8 मुख्य क्षेत्रों में कोयला, कच्चा तेल, नेचुरल गैस, रिफाइनरी उत्पाद, ऊर्वरक, स्टील, सीमेंट और बिजली शामिल हैं।
माह दर माह आधार पर रिफाइनरी उत्पाद उत्पादन, जो कोर सेक्टर इंडेक्स का करीब 30% हिस्सा होता है, में 4.3%, विद्युत में 5.8% और कोयला उत्पादन में 2.8% की वृद्धि दर्ज की गयी। अप्रैल में कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और उर्वरक क्षेत्रों में गिरावट दर्ज की गयी है। (शेयर मंथन, 01 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!