शेयर मंथन में खोजें

सरकार ने माना 2017-18 में 45 सालों के शिखर पर रही बेरोजगारी दर

सरकार की तरफ से जारी किये गये आँकड़ों में वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान बेरोजगारी दर 6.1% रहने की पुष्टि की गयी है।

बता दें कि यह 45 सालों में बेरोजगारी की सर्वाधिक दर है, जिसका अर्थ है कि बेरोजगारी देश में कुल श्रम शक्ति (Work Force) की 6.1% रही।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले लीक हुई एक रिपोर्ट में बेरोजगारी की उच्चतम दर की बात सामने आयी थी। अब मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल शुरू होने के अगले ही दिन इस बात की पुष्टि हो गयी है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि शहरी युवाओं में बेरोजगारी की दर 7.8% है, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह 5.3% है। वहीं पूरे भारत में पुरुषों में बेरोजगारी 6.2% थी, जबकि महिलाओं के मामले में यह 5.7% थी। (शेयर मंथन, 01 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख