शेयर मंथन में खोजें

हरियाणा और दिल्ली में आंधी तथा केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश के आसार - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित विदर्भ, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के भागों पर लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।

वहीं पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और रायलसीमा के भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
इसके अलावा तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा सहित विदर्भ में एक-दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है। वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बारिश की कुछ फुहारों और बिहार तथा झारखंड के पूर्वी भागों में छिटपुट बारिश की उम्मीद है। उत्तरी राजस्थान और पंजाब में धूलभरी आंधी के साथ एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। साथ ही हरियाणा और दिल्ली में भी एक-दो स्थानों पर धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।

बीते 24 घंटों की मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान ओडिशा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के आंतरिक भागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के एक-दो स्थानों पर भी बारिश देखने को मिली है। जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ-साथ विदर्भ, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के भागों में लू का प्रकोप बना हुआ है।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पूर्वी पाकिस्तान के भागों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण उत्तर-पश्चिमी पकिस्तान के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण दक्षिणी उत्तर प्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए मिजोरम तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं झारखंड से विदर्भ और तेलंगाना होते हुए दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक तक एक उत्तर-दक्षिणी ट्रफ रेखा फैली हुई है। (शेयर मंथन, 03 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"