शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) ने लगातार तीसरी बार घटायी रेपो दर

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने लगातार तीसरी मौद्रिक नीति समीक्षा में अपनी ब्याज दरों में कटौती कर दी है।

वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी द्वैमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में आरबीआई ने रेपो दर में 0.25% अंक की कटौती की। अब रेपो दर घट कर 5.75% पर आ गयी है, जो जुलाई 2010 के बाद इसका सबसे निचला स्तर है।
मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने अपना रुख भी ''उदासीन से बदल कर 'उदार' कर दिया है। समिति ने 6:4 के बहुमत से यह फैसला लिया। एमपीसी ने कैश रिजर्व अनुपात को 4% पर ही बरकरार रखा है। रेपो दर वह दर है जिस पर विभिन्न बैंक आरबीआई से बहुत छोटी अवधि के ऋण लेते हैं।
इसके अलावा एलएएफ (तरलता समायोजन सुविधा) के तहत रिवर्स रेपो दर को भी 25 आधार अंक घटा कर 5.50% और सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) दर और बैंक दर को 6.0% कर दिया गया है।
रिवर्स रेपो दर वह दर होती है जिस पर बैंकों को उनकी ओर से आरबीआई में जमा धन पर ब्याज मिलता है। रिवर्स रेपो दर बाजारों में नकदी की तरलता को नियंत्रित करने में काम आती है। (शेयर मंथन, 06 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख