शेयर मंथन में खोजें

ओडिशा, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान केरल, कर्नाटक और पूर्वोत्तर भारत और लक्षद्वीप के अधिकांश भागों में गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

इसके अलावा तटीय ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश के आसार हैं। वहीं पंजाब के उत्तरी भागों के एक-दो स्थानों पर धूलभरी आंधी की गतिविधियाँ देखने को मिल सकती हैं, जबकि राजस्थान, मध्य परदेश, विदर्भ के अधिकांश भागों समेत तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर लू का प्रकोप जारी रह सकता है। ओडिशा, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

बीते 24 घंटों की मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु समेत ओडिशा के तटीय भागों, गंगीय पश्चिम बंगाल और असम के पश्चिमी भागों में गरज के साथ बारिश हुई है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दक्षिणी कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है। इसके अलावा विदर्भ और महाराष्ट्र में एक-दो स्थानों पर बारिश हुई है। वहीं पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर धूलभरी आंधी की गतिविधियाँ हुई है। जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में लू का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं तेलंगाना, छत्तीसगढ़, आंतरिक ओडिशा और दक्षिणी मध्य प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भी लू का प्रकोप जारी रहेगा।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
जम्मू-कश्मीर के भागों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके अलावा उत्तरी हरियाणा के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल और इससे सटे बांग्लादेश के भागों पर बना हुआ है। इस चक्रवाती हवाओं से बनी एक पूर्वी-पश्चिमी ट्रफ रेखा हरियाणा से दक्षिणी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए असम तक फैली हुई है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। कर्नाटक के तटीय भागों से तटीय केरल के भागों तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। एक अन्य उत्तर-दक्षिणी ट्रफ रेखा उत्तरी छत्तीसगढ़ से दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक एक फैली हुई है। (शेयर मंथन, 06 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"