शेयर मंथन में खोजें

पूर्वोत्तर, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में बारिश के आसार - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक तथा अंडमान-निकोबार निकोबार द्वीप समूह के हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी बिहार के एक-दो हिस्सों में भी हल्की बौछारें देखी जा सकती है। इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात और उत्तर प्रदेश के भागों में लू की स्थिति बनी रहेगी।

बीते 24 घंटों की मौसमी गतिविधियाँ
पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप में भारी से अति भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी। जबकि केरल और लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश देखी गयी। तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड हुई। आतंरिक तमिलनाडु, रायलसीमा, उत्तरी कर्नाटक और मराठवाड़ा के अलग-अलग स्थानों पर भी बारिश देखने को मिली। ओडिशा और मध्य प्रदेश के हिस्सों में भी एक-दो स्थानों पर वर्षा दर्ज हुई। इस बीच राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात और उत्तर प्रदेश के इलाकों में लू जैसी स्थिति बनी रही।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पूर्वी मध्य अरब सागर पर एक डिप्रेशन बना हुआ है। जो धीरे-धीरे चक्रवात का रूप ले लेगी। उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर के भागों पर एक पश्चिम विक्षोभ बना हुआ है। इस प्रणाली के कारण मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिमी राजस्थान के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित है। उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे सटे राजस्थान के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पश्चिमी राजस्थान से उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखण्ड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक फैली हुई है। उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश पर भी पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती क्षेत्र पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी के भागों पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 10 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!