शेयर मंथन में खोजें

मई में घरेलू हवाई यातायात में 2.96% की वृद्धि - डीजीसीए (DGCA)

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की नयी रिपोर्ट के अनुसार साल दर साल आधार पर मई में घरेलू हवाई यातायात में 2.96% की बढ़ोतरी हुई है।

डीजीसीए की रिपोर्ट के अनुसार मई 2018 में 1.185 करोड़ की तुलना में इस साल मई में 1.220 करोड़ यात्रियों ने हवाई यात्रा की। इससे पहले अप्रैल में साल दर साल आधार पर हवाई यात्रियों की संख्या में 4.5% की गिरावट दर्ज की गयी थी।
बाजार हिस्सेदारी की बात करें तो मई में 49% के साथ इंडिगो पहले पायदान पर रही। वहीं 14.8% के साथ स्पाइसजेट दूसरे पायदान पर रही, जिसकी अप्रैल में बाजार हिस्सेदारी 13.1% रही थी। 13.5% के साथ एयर इंडिया तीसरे, 11.1% के साथ गोएयर चौथे, 6.3% के साथ एयर एशिया पाँचवे और 4.7% के साथ विस्तारा छठे नंबर पर रही।
इसके अलावा यात्री लोड फैक्टर (पीएलएफ) के मामले में 93.9% के साथ स्पाइसजेट लगातार 50वें महीने पहले स्थान पर रही। इसके बाद 93.3% के साथ गोएयर दूसरे, 90.9% के साथ इंडिगो तीसरे, 87.8% के साथ एयर एशिया चौथे और 85.6% के साथ विस्तारा पाँचवे स्थान पर फिसल गयी। वहीं एयर इंडिया का पीएलएफ मई में 85% रहा। (शेयर मंथन, 19 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!