शेयर मंथन में खोजें

विदेशी मुद्रा भंडार में 1.3 अरब डॉलर की जोरदार गिरावट

14 जून को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फोरेक्स 1.358 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 422.2 अरब डॉलर रह गया।

इससे पिछले लगातार तीन हफ्तों में फोरेक्स में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं 07 जून को खत्म हुए सप्ताह में फोरेक्स 1.686 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 423.554 अरब डॉलर हो गया था। गौरतलब है कि 13 अप्रैल 2018 को फोरेक्स ने 426.02 अरब डॉलर का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।
आरबीआई के आँकड़ों के मुताबिक 14 जून 2019 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति, फोरेक्स भंडार का एक प्रमुख घटक, 1.353 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 394.44 अरब डॉलर की रह गयी, जिससे फोरेक्स पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।
आरबीआई (RBI) द्वारा जारी किये आँकड़ों के अनुसार देश का स्वर्ण भंडार 22.958 अरब डॉलर पर बरकरार रहा, जबकि विशेष आहरण अधिकार या विदेशी निकासी अधिकार (एसडीआर) 10 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.449 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ आरबीआई की आरक्षित स्थिति 20 लाख डॉलर घट कर 3.345 अरब डॉलर की रह गयी। (शेयर मंथन, 22 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!