शेयर मंथन में खोजें

राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हो सकती है बारिश - स्काईमेट (Skymet)

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम तथा एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने के आसार हैं।

इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम तथा एक-दो स्थानों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं बिहार, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, उत्तरी महाराष्ट्र और केरल के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में गर्जना और बिजली गिरने तथा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश भी हो सकती है।

बीते 24 घंटों की मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश और कोंकण-गोवा में मध्यम से भारी तथा एक-दो स्थानों पर बेहद भारी बारिश देखने को मिली है। वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम और तेलंगाना के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इसके अलावा उत्तराखंड, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, कर्नाटक और केरल के भागों समेत पूर्वोत्तर भारत के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
छत्तीसगढ़ और इससे सटे झारखंड और ओडिशा पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा पंजाब से दक्षिणी हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश और निम्न दबाव क्षेत्र होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। वहीं दक्षिणी गुजरात के तटों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तथा मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी राजस्थान पर एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!