शेयर मंथन में खोजें

पीएनबी (PNB) में सामने आया 3,800 करोड़ रुपये का नया घोटाला, शेयर लुढ़का

पीएनबी (PNB) के शेयर में 7.5% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

बैंक ने भूषण स्टील (Bhushan Power) द्वारा किये गये कथित 3,805 करोड़ रुपये के घोटाले की जानकारी आरबीआई (RBI) के दी है। आरबीआई के अलावा पीएनबी बाजार स्टॉक एक्सचेंजों को भी इस बारे में बताया है।
बता दें कि पीएनबी में 14,000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोपी नीरव मोदी विदेश में है। मोदी का मामला अभी तक सुलझा नहीं है और बैंक ने एक और घोटाले की जानकारी दी है।
पीएनबी ने कहा है कि भूषण स्टील ने ऋणदाता बैंकों के समूह से पूँजी जुटाने के लिए अपने दस्तावेजों और खातों में हेरा-फेरी की है। हालाँकि पीएनबी ने यह भी कहा है कि बैंक पहले ही भूषण स्टील के खाते के लिए निर्धारित मानदंडों के अनुसार 1,932.47 करोड़ रुपये का प्रावधान कर चुका है।
नया घोटाला सामने आने से पीएनबी का शेयर दबाव में है। बीएसई में पीएनबी का शेयर 81.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 76.30 रुपये पर खुला है। अभी तक के कारोबार के दौरान यह 74.45 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब 10 बजे बैंक के शेयरों में 6.25 रुपये या 7.65% की कमजोरी के साथ 75.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 34,622.43 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 99.90 रुपये और निचला स्तर 58.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख