शेयर मंथन में खोजें

सैमसंग (Samsung) और पैसाबाजार.कॉम (Paisabazaar.com) के बीच हुई साझेदारी

वित्तीय उत्पादों के लिए देश के सबसे बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पैसाबाजार.कॉम (Paisabazaar.com) ने प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) के साथ साझेदारी की है।

करार के तहत पैसाबाजार.कॉम सैमसंग की मोबाइल भुगतान सेवा ऐप्प सैमसंग पे (Samsung Pay) के उपयोगकर्ताओं को उनकी वित्तीय आवश्यकताओं के लिए एक स्टॉप समाधान प्रदान करेगी।
इस सुविधा का उपयोग करके सैमसंग पे के उपयोगकर्ता प्लेटफॉर्म से क्रेडिट कार्ड और व्यक्तिगत ऋण के लिए आवेदन कर सकेंगे। पैसाबाजार और सैमसंग की इस साझेदारी से लाखों मौजूदा और संभावित सैमसंग पे उपयोगकर्ता शानदार वित्तीय सेवा प्रदाता का चुनाव कर सकेंगे।
सैमसंग पे के माध्यम से क्रेडिट कार्ड और व्यक्तिगत ऋण के लिए आवेदन करने का विकल्प निश्चित रूप से उपयोगकर्ताओं के लिए लाभदायक होगा। इस सेवा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मंजूरी प्रक्रिया है।
पैसाबाजार.कॉम की खास 'चांस ऑफ अप्रूवल’ सुविधा इस हिस्से को बेहद तेज और सहज बनाती है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख