शेयर मंथन में खोजें

429.9 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा विदेशी मुद्रा भंडार

05 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फोरेक्स 2.23 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 429.91 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक उच्चतम शिखर पर पहुँच गया।

इससे पहले 28 जून को खत्म हुए सप्ताह में फोरेक्स ने 1.262 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 427.67 अरब डॉलर का शिखर छुआ था। 05 जुलाई को खत्म हुए हफ्ते में फोरेक्स ने लगातार तीसरे सप्ताह नया रिकॉर्ड बनाया है।
इससे पहले 13 अप्रैल 2018 को फोरेक्स 426.02 अरब डॉलर तक पहुँचा था, जो एक साल से अधिक समय तक रिकॉर्ड बना रहा। बता दें कि जानकारों के मुताबिक 428 अरब डॉलर का फोरेक्स करीब 10 महीनों तक का आयात संभाल सकता है। इस लिहाज से देश के मौजूदा फोरेक्स से 10 महीनों से ज्यादा समय तक देश का आयात खर्च चल सकता है।
आरबीआई के आँकड़ों के मुताबिक 05 जुलाई 2019 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति, फोरेक्स भंडार का एक प्रमुख घटक, 90.68 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 400.81 अरब डॉलर पर पहुँच गया, जिससे फोरेक्स पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।
आरबीआई (RBI) द्वारा जारी किये आँकड़ों के अनुसार देश का स्वर्ण भंडार 1.35 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 24.30 अरब डॉलर पर पहुँच गया। वहीं विशेष आहरण अधिकार या विदेशी निकासी अधिकार (एसडीआर) 47 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.45 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ आरबीआई की आरक्षित स्थिति 1.53 लाख डॉलर घट कर 3.35 अरब डॉलर की रह गयी। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!