शेयर मंथन में खोजें

जून में 23 महीने के निचले स्तर पर पहुँची थोक महँगाई

सरकारी आँकड़ों के अनुसार, थोक मूल्यों पर आधारित महँगाई जून में 23 महीने के निचले स्तर पर पहुँच गयी।

जून में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति 2.02% रह गयी, जो मई में 2.45% रही थी। वहीं जून 2018 में यह 5.68% रही थी। खाद्य पदार्थों के मूल्य वृद्धि की दर, 6.99% के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 6.98% रह गयी। इनमें सब्जियों पर थोक महँगाई दर 33.15% से घट कर 24.76% रह गयी।
सब्जियों में आलू पर यह दर मई में (-)23.36% घट कर (-)24.27% रह गयी, जबकि प्याज पर 15.89% से बढ़ कर 16.63% हो गयी। 'ईंधन और बिजली' के लिए थोक आधारित मूल्य मुद्रास्फीति 0.98% से गिर कर (-)2.20% रह गयी। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख