शेयर मंथन में खोजें

सरकार ने घटायी जनरल प्रोविडेंट फंड (General Provident Fund) पर ब्याज दर

केंद्र सरकार ने जनरल प्रोविडेंट फंड (General Provident Fund) या जीपीएफ पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए ब्याज दर घटा दी है।

सरकार ने जीपीएफ दर में 10 आधार अंकों की कटौती की गयी है। इससे यह दर 8% से घट कर जून-सितंबर तिमाही के लिए 7.9% रहेगी। नयी दर 01 जुलाई से प्रभाव में आ चुकी है।
केंद्रीय वित्त मंत्रालय की जीपीएफ दर घटाने को एक लेकर एक बयान जारी किया गया।
बता दें कि इससे पहले पिछली लगातार तीन तिमाहियों में जीपीएफ दर 8% ही बरकरार रखी गयी थी। अंतिम बार अक्टूबर 2018 में जीपीएफ दर 0.4% बढ़ा कर 8% की गयी थी।
इससे पहले जून में सरकार ने पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (एनसीएस) जैसी छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में 0.1% की कटौती की थी। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख