शेयर मंथन में खोजें

कोंकण-गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान केरल और दक्षिणी कर्नाटक के तटीय भागों में भारी से मूसलाधार बारिश की संभावना है।

दक्षिण कोंकण-गोवा, तेलंगाना, उत्तरी आंध्र प्रदेश, दक्षिणी ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी पंजाब, दक्षिणी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना है।
इस बीच राजस्थान के अधिकांश जगहों सहित उत्तरी गुजरात और कच्छ, मध्य प्रदेश के कई इलाके तथा मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार और उससे सटे उत्तरी झारखंड में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में छिटपुट बारिश के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान हुई मौसमी गतिविधियाँ
पिछले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, दक्षिणी कोंकण-गोवा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी। पूर्वोत्तर राज्यों सहित केरल, पंजाब और उत्तराखंड में मध्यम बारिश देखी गयी। पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, दक्षिणी कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात के हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गयी। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मॉनसून की उत्तरी सीमा यानी एन.एल.एम. इस समय बाड़मेर, जोधपुर, चूरू, हनुमानगढ़ होते हुए श्री गंगानगर से होकर गुजर रही है। एक ट्रफ रेखा राजस्थान के उत्तरी भागों से होते हुए हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। उत्तर पूर्वी राजस्थान और उससे सटे राजस्थान के भागो पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
एक अन्य चक्रवाती क्षेत्र मध्य पाकिस्तान के भागों पर बना हुआ है। एक ऊपरी वायु प्रणाली के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान पर बना है। बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है।
इसके अलावा मध्य असम के ऊपर भी एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। एक पश्चिमी तटीय ट्रफ गोवा से लेकर केरल तक फैला है। वह अभी भी सक्रिय है। एक और चक्रवाती क्षेत्र दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट पर और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु तट पर है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"