शेयर मंथन में खोजें

दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बारिश संभव - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान केरल में भारी से मूसलाधार बारिश की उम्मीद है।

वहीं कर्नाटक के तटीय भागों में भी अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश देखी जा सकती है। दक्षिणी कोंकण-गोवा, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
उधर दिल्ली, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश के साथ एक-दो जगहों पर मध्यम बारिश की संभावना है। राजस्थान के उत्तरी भागों और गुजरात के हिस्सों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटों के दौरान हुई मौसमी गतिविधियाँ
पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण कोंकण-गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गयी। लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी से मूसलाधार बारिश हुई। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड के हिस्से सहित ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु में भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश देखी गयी। इस बीच पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के हिस्सों में भी एक दो स्थानों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गयी।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिमी राजस्थान के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस चक्रवाती क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। यहाँ एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। हरियाणा के दक्षिणी भागों से होते हुए दक्षिणी उत्तर प्रदेश, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल तक एक दूसरी ट्रफ रेखा फैली हुई है। अफगानिस्तान और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान के भागों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ देखा जा सकता है। एक अपतटीय ट्रफ रेखा दक्षिणी महाराष्ट्र से उत्तरी केरल तक फैली हुई है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"