शेयर मंथन में खोजें

केरल, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश मध्यम से भारी बारिश संभव - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी केरल और इससे सटे कर्नाटक के दक्षिणी तटीय भागों में मध्यम से भारी बारिश तथा एक-दो स्थानों में बेहद भारी बारिश होने के आसार हैं।

वहीं केरल, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मराठवाड़ा, विदर्भ, दक्षिणी कोंकण-गोवा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दक्षिणी ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल के भागों में हल्की बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान हुई मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान केरल और दक्षिणी कोंकण-गोवा में भारी से अति भारी बारिश देखने को मिली है। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी तटीय ओडिशा तथा लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ तथा इससे सटे मध्य प्रदेश के भागों, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा देखी गयी है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात और उत्तरी कोंकण-गोवा में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से बनी हुई एक ट्रफ रेखा दक्षिणी मध्य प्रदेश, दक्षिणी बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भागों तक फैली हुई है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी-मध्य भागों से दक्षिणी ओडिशा के तटीय भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है तथा बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भागों से चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र होते हुए तटीय आंध्र प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। पूर्वी असम पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी राजस्थान और इससे सटे गुजरात तथा मध्य प्रदेश के भागों पर भी बना हुआ है। वहीं दक्षिणी महाराष्ट्र से केरल के तटीय भागों तक एक कमजोर ट्रफ रेखा फैली हुई है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"