शेयर मंथन में खोजें

तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और पूर्वोत्तर में बारिश संभव - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के इलाकों में मध्यम तथा एक-दो स्थानों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

वहीं कोंकण-गोवा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और बिहार के तराई क्षेत्रों तथा असम के भागों में भी हल्की से मध्यम तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की उम्मीद है।
इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के इलाक़ों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं तमिलनाडु, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान हुई मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान केरल और तटीय कर्नाटक के इलाकों में भारी बारिश हुई। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण-गोवा, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। वहीं दिल्ली, पश्चिमी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रेदश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर हल्की तथा कहीं-कहीं मध्यम बारिश हुई है। देश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मॉनसून ट्रफ रेखा बीकानेर, श्योपुर, सीधी, झारसुगुड़ा और बालासोर होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भागों तक फैली हुई है। एक अन्य ट्रफ रेखा उत्तरी बिहार से पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों से होते हुए नागालैंड तक फैली हुई है। वहीं उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी-मध्य महाराष्ट्र पर बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिणी कोंकण-गोवा से केरल तक एक ऑफ-शोर ट्रफ रेखा फैली हुई है। तमिलनाडु के तटीय भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"