शेयर मंथन में खोजें

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और कर्नाटक में बारिश के आसार - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, कोंकण-गोवा के भागों और कर्नाटक के तटीय इलाकों में मध्यम से भारी बारिश तथा एक-दो स्थानों में बेहद भारी बारिश होने के आसार हैं।

वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, दक्षिणी गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, केरल और आंतरिक कर्नाटक के भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के एक-दो स्थानों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटों के दौरान हुई मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तर प्रदेश के इलाकों में तथा दक्षिणी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी असम के कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश देखने को मिली। वहीं केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश तथा एक-दो स्थानों में भारी बारिश हुई। इसके अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और गुजरात के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। जबकि हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क बना रहा।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
इस समय मॉनसून ट्रफ रेखा बीकानेर से उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और असम होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भागों तक फैली हुई है। मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं उत्तरी कोंकण-गोवा और इससे सटे पूर्वी-मध्य अरब सागर पर एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना होते हुए तटीय आंध्र प्रदेश तक फैली हुई है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!