शेयर मंथन में खोजें

मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के आसार - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी कोंकण-गोवा, उत्तरी तटीय कर्नाटक, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के भागों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तरी प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दक्षिणी बिहार, दक्षिणी गुजरात, उत्तरी कोंकण-गोवा के इलाकों में हल्की से मध्यम तथा एक-दो स्थानों में भारी बारिश हो सकती है। उधर पश्चिमी राजस्थान और कच्छ के अलावा देश के अन्य इलाकों में हल्की बारिश होने की आशंका है।

पिछले 24 घंटों के दौरान हुई मौसमी गतिविधियाँ
बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप और असम के अधिकांश इलाकों में मध्यम से भारी तथा एक-दो स्थानों में बेहद भारी बारिश हुई। कोंकण-गोवा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। वहीं केरल, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर भारत, झारखंड के भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उधर रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहा।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
इस समय मॉनसून ट्रफ रेखा पश्चिमी राजस्थान से अनूपगढ़, ग्वालियर, बाँदा, चुर्क, गया और कोलकाता से होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे इलाकों पर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी-मध्य उत्तर प्रदेश के भागों पर बना हुआ है। गंगीय पश्चिम बंगाल पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ऑफ-शोर ट्रफ रेखा उत्तरी कोंकण से कर्नाटक के तटीय भागों तक फैली हुई है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!