शेयर मंथन में खोजें

अगस्त और सितंबर में मॉनसून के सामान्य रहने की संभावना - मौसम विभाग

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगस्त और सितंबर के लिए मॉनसून के संबंध में नया पूर्वानुमान जारी किया है।

आईएमडी के मुताबिक चार महीनों वाले बारिश के मौसम के दूसरे हिस्से यानी अगस्त और सितंबर में मॉनसून के सामान्य रहने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार अगस्त-सितंबर में कुल मिलाकर देशभर में औसतन 100% बारिश हो सकती है। हालाँकि आईएमडी ने आदर्श गलती के रूप में अगस्त-सितंबर में होने वाली बारिश में 8% कम या अधिकता की गुंजाइश भी रखी है। आईएमडी ने अगस्त में 99% बारिश रहने की संभावना जतायी है, जिसमें 9% अधिक या कम की गलती हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त-सितंबर में अच्छी बारिश की संभावना इसलिए है, क्योंकि ‘अल-नीनो’ सामान्य चरण में पहुँच गया है।
वहीं जुलाई में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले महीने सामान्य से अधिक बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार 285.3 मिलीमीटर के अनुमान के मुकाबले जुलाई में 298.3 मिलीमीटर बारिश हुई। यानी 95% अनुमान की तुलना में पिछले महीने 105% बारिश हुई। आईएमडी ने पूरे बारिश के सत्र (जून-सितंबर) में लगभग 96% वर्षा होने की संभावना जतायी है, जो इसकी मॉनसून आने से पहले की भविष्यवाणी के ही अनुसार है। अच्छी बात यह रही कि जुलाई में बारिश सामान्य से 4.6% अधिक रही, जिससे पूरे सत्र में बारिश की कमी 9% पर आ गयी, जबकि जून समाप्ति पर बारिश में 35% की कमी थी। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख