शेयर मंथन में खोजें

विदेशी मुद्रा भंडार में हुई 72.7 करोड़ डॉलर की गिरावट

26 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फोरेक्स 72.7 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 429.649 अरब डॉलर रह गया।

19 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में फोरेक्स 1.579 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 430.376 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर ऊपर गया था।
उससे पहले 13 अप्रैल 2018 को फोरेक्स 426.02 अरब डॉलर तक पहुँचा था, जो एक साल से अधिक समय तक रिकॉर्ड बना रहा। बता दें कि जानकारों के मुताबिक 428 अरब डॉलर का फोरेक्स करीब 10 महीनों तक का आयात संभाल सकता है। इस लिहाज से देश के मौजूदा फोरेक्स से 10 महीनों से ज्यादा समय तक देश का आयात खर्च चल सकता है।
आरबीआई के आँकड़ों के मुताबिक 26 जुलाई 2019 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति, फोरेक्स भंडार का एक प्रमुख घटक, 1.734 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 399.357 अरब डॉलर रह गया, जिससे फोरेक्स पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।
आरबीआई (RBI) द्वारा जारी किये आँकड़ों के अनुसार देश का स्वर्ण भंडार 1.025 अरब की डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 25.330 अरब डॉलर हो गया। वहीं विशेष आहरण अधिकार या विदेशी निकासी अधिकार (एसडीआर) 28 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.444 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ आरबीआई की आरक्षित स्थिति 1.58 करोड़ डॉलर घट कर 3.534 अरब डॉलर की रह गयी। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"