शेयर मंथन में खोजें

टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्रा का घाटा 64% बढ़ा

टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्रा लिमिटेड का स्टैडअलोन घाटा 64% बढ़ गया है। अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में कंपनी का घाटा 45.07 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी का घाटा 27.43 करोड़ रुपये रहा था। इस वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी को 515.86 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 459.50 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के ग्राहकों में इस अवधि में 41% की बढ़ोतरी हुई है और यह संख्या अब 66 लाख हो गयी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज सुबह 11.40 बजे कंपनी के शेयर भाव में 1.36% की बढ़त है। इस समय सेंसेक्स में 2.5% से अधिक की गिरावट थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!