शेयर मंथन में खोजें

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और तटीय कर्नाटक में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा और तटीय कर्नाटक में सक्रिय मॉनसून के चलते हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इन भागों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है। असम, मेघालय, नागालैंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
वहीं पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के लगभग सभी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि देश के बाकी सभी भागों पर आंशिक बादल छाये रहने और कुछ स्थानों पर हल्की तो एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश होने की आसार हैं।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश के रायलसीमा, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, विदर्भ, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बौछारें दर्ज की गयीं। देश के बाकी हिस्सों में मॉनसून बहुत प्रभावी नहीं रहा और कुछ स्थानों पर हल्की तो एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश की गतिविधियाँ देखने को मिली।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
निम्न दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और इससे सटे बिहार तथा झारखंड के भागों पर पहुँच गया है। उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। मॉनसून ट्रफ इस समय पंजाब के दक्षिण-पश्चिमी भागों से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र पर एक अन्य चक्रवाती क्षेत्र हवाओं में बना हुआ है। साथ ही एक चक्रवाती सिस्टम उत्तरी तटीय तमिलनाडु और इससे सटे भागों पर बना हुआ है। पश्चिमी तटों पर तटीय कर्नाटक से केरल तक एक ट्रफ मौजूद है लेकिन यह कमजोर है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"