शेयर मंथन में खोजें

पश्चिमी मध्य प्रदेश, केरल और तटीय कर्नाटक के हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, केरल और तटीय कर्नाटक के हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, नागालैंड, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस बीच गुजरात, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर का मौसम मुख्यतः शुष्क ही बना रहेगा। देश के बाकी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा के आसार हैं।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के मध्य और पश्चिमी भागों तथा तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु के कुछ जगहों, केरल, तटीय कर्नाटक और मध्य प्रदेश के हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड हुई है। जबकि रायलसीमा, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा, कोंकण-गोवा तथा उत्तराखंड के हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिली। उत्तरी भारत, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात के ज्यादातर हिस्सों, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के भागों में मौसम लगभग शुष्क बना रहा। इन भागों के अलावा देश के बाकी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ एक-दो जगहों पर मध्यम वर्षा दर्ज की गयी।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
इस समय उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी भागों में एक निम्न दवाब क्षेत्र बना हुआ है। मॉनसून की अक्षीय रेखा हिमाचल प्रदेश के तराई वाले क्षेत्र से उत्तर प्रदेश, निम्न दवाब क्षेत्र के मध्य, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। असम के पश्चिमी भागों के ऊपर चकरवाती हवाओं का क्षेत्र बन हुआ है। पाकिस्तान के मध्य भागों के ऊपर भी एक चक्रवाती हवाइन का क्षेत्र विकसित है। एक उत्तर-दक्षिणी ट्रफ रेखा निम्न दवाब क्षेत्र से ओडिशा होते हुए उत्तरी आंध्र प्रदेश तक फैली हुई है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"