शेयर मंथन में खोजें

गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और बंगाल में मध्यम बारिश होने की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात के पूर्वी तथा तटीय भाग के कुछ स्थानों सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश तथा उससे सटे राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिमी असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

इस दौरान पूर्वी गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश के बाकी हिस्से सहित पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी झारखंड और बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, विदर्भ के कुछ हिस्से और उससे सटे तेलंगाना तथा उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के हिस्सों में मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। वहीं कच्छ, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और पश्चिमी हरियाणा के हिस्सों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, तटीय गुजरात, कोंकण-गोवा, उत्तरी तटीय कर्नाटक, दक्षिणी तमिलनाडु, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ भागों सहित तटीय आंध्र प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, बाकी बचे मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर राज्यों और बिहार के हिस्सों में मध्यम बारिश देखने को मिली।
इस दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी गुजरात के हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई। उधर कच्छ, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर का मौसम शुष्क बना रहा।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी मध्य प्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान के भागों पर एक निम्न दवाब क्षेत्र बना हुआ है। यह मौसमी प्रणाली ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिमी दिशा में झुक रही है। उत्तर-पूर्वी अरब सागर पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब कमजोर हो रहा है। मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तरी राजस्थान से निम्न दवाब क्षेत्र के मध्य से उत्तर प्रदेश, उत्तरी बिहार होते हुए पूर्वोत्तर राज्यों की ओर जा रही है। कच्छ में बनी ट्रफ रेखा भी अब निम्न दवाब की ओर बढ़ते हुए मॉनसून की अक्षीय रेखा के साथ मिल रही है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"