शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कैपिटल के लाभ में 11.34% की बढ़त

अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस कैपिटल के लाभ में अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 11.34% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी द्वारा घोषित कंसोलिडेटेड नतीजों के अनुसार इसका लाभ कारोबारी साल 2007 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के 118.14 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़ कर 131.54 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आमदनी  2007 की इसी तिमाही के 11.56 अरब रुपये के मुकाबले 36% बढ़ कर 15.73 अरब रुपये हो गयी है। रिलायंस कैपिटल का ईपीएस अक्टूबर-दिसंबर 2007 के 4.86 रुपये की तुलना में करीब 12% की बढ़ोतरी के साथ 5.45 रुपये हो गया है।

बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव  दोपहर 1.57 बजे करीब 1% की कमजोरी के साथ 423.10 रुपये पर था। 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!