शेयर मंथन में खोजें

उत्तर प्रदेश, पश्चिमी तथा उत्तर-पश्चिमी बिहार और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश संभव - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे पश्चिमी तथा उत्तर-पश्चिमी बिहार सहित अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा बाकी बचे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम के हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान, कच्छ और पंजाब तथा हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जबकि देश के बाकी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश देखी जा सकती है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय भागों सहित रायलसीमा तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के हिस्सों में मध्य से भारी बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी देखी गयी। कोंकण-गोवा, तमिलनाडु और पूर्वी बिहार के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड हुई है। इसके दौरान विदर्भ, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी तथा मध्य भागों सहित पूर्वोत्तर राज्यों, केरल और तटीय कर्नाटक के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। इस बीच गुजरात तथा राजस्थान का मौसम लगभग शुष्क बना रहा। देश के बाकी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश देखी गयी।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
इस समय उत्तरी मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के भागों पर एक निम्न दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। जो कि धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर पश्चिमी राजस्थान से निम्न दवाब क्षेत्र, दक्षिणी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश होते हुए नागालैंड से होकर गुजर रही है। इसके अलावा एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से दूर दक्षिणी ओडिशा तथा उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश पर विकसित है। इस चक्रवाती क्षेत्र की वजह से एक अप-तटीय ट्रफ रेखा तमिलनाडु के तटीय भागों पर फैली हुई है। उत्तरी पाकिस्तान के भागों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!