शेयर मंथन में खोजें

विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में 64.9 करोड़ डॉलर की गिरावट

13 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फोरेक्स 64.9 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 428.96 अरब डॉलर रह गया।

इससे पिछले सप्ताह में फोरेक्स 1 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 429.608 अरब डॉलर रह गया था।
इससे पहले 13 अप्रैल 2018 को फोरेक्स 426.02 अरब डॉलर तक पहुँचा था, जो एक साल से अधिक समय तक रिकॉर्ड बना रहा। बता दें कि जानकारों के मुताबिक 428 अरब डॉलर का फोरेक्स करीब 10 महीनों तक का आयात संभाल सकता है। इस लिहाज से देश के मौजूदा फोरेक्स से 10 महीनों से ज्यादा समय तक देश का आयात खर्च चल सकता है। अगस्त में फोरेक्स ने 430.572 अरब डॉलर का सर्वकालिक शिखर छुआ था।
आरबीआई के आँकड़ों के मुताबिक 13 सितंबर 2019 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति, फोरेक्स भंडार का एक प्रमुख घटक, 397.20 अरब डॉलर से घट कर 396.80 अरब डॉलर रह गयी, जिससे फोरेक्स पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।
आरबीआई (RBI) द्वारा जारी किये आँकड़ों के अनुसार देश का स्वर्ण भंडार 24.9 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 27.103 अरब डॉलर रह गया। वहीं विशेष आहरण अधिकार या विदेशी निकासी अधिकार (एसडीआर) 20 लाख डॉलर घट कर 1.432 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ आरबीआई की आरक्षित स्थिति 1.1 करोड़ डॉलर बढ़ कर 3.630 अरब डॉलर हो गयी। (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"