शेयर मंथन में खोजें

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और विदर्भ के कुछ हिस्सों बारिश के आसार - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा और पूर्वी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम के साथ एक-दो जगहों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार और झारखंड में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब और हरियाणा में भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। देश के बाकी इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, उत्तरी मध्य प्रदेश, असम के कुछ हिस्सों, नागालैंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी। गंगीय पश्चिम बंगाल, शेष पूर्वोत्तर राज्यों, तटीय ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हुई। गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली, जबकि देश के बाकी हिस्सों में अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा और कुछ जगहों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गयी।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
अरब सागर पर बना डिप्रेशन चक्रवाती तूफान का रूप ले चुका है। इसे हिक्का नाम दिया गया है। तूफान हिक्का इस समय अरब सागर के उत्तर-पूर्वी और मध्य-पूर्वी भागों पर दिखायी दे रहा है। माना जा रहा है कि तूफान पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा और 25 सितंबर के आस-पास ओमान के तटों पर इसका लैंडफाल होगा। दक्षिणी हरियाणा और इससे सटे भागों से अरब सागर पर बने तूफान तक एक ट्रफ बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में पहले की तरह प्रभावी है। एक अन्य चक्रवाती क्षेत्र दक्षिणी असम के ऊपर भी बना हुआ है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"