शेयर मंथन में खोजें

एमआरपीएल को हुआ घाटा, शेयरों में गिरावट

मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स (एमआरपीएल) को अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 285.41 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी को 346.60 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज दोपहर 2.27 बजे एमआरपीएल के शेयर भाव में 5.7% की कमजोरी है।

कंपनी की आमदनी में भी कमी हुई है, इस अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 75.86 अरब रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 81.14 अरब रुपये थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!