शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऋण में 10.26% और जमाओं (Deposits) में 10.02% की बढ़ोतरी - आरबीआई

आरबीआई (RBI) के ताजा आँकड़ों के अनुसार 13 सितंबर को समाप्त हुए पखवाड़े (दो सप्ताह का समय) में साल दर साल आधार पर बैंक ऋण (Bank Credit) में 10.26% और जमाओं (Deposits) में 10.02% की वृद्धि हुई है।

पिछले साल की समान अवधि की समाप्ति पर बैंक ऋण 87.98 करोड़ रुपये के मुकाबले 97.01 लाख करोड़ रुपये के हो गये, जबकि जमाएँ 115.63 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 127.22 लाख करोड़ रुपये पर पहुँच गयी।
इससे पहले 30 अगस्त 2019 को समाप्त पिछले पखवाड़े में बैंक ऋण 10.24% बढ़ कर 96.80 लाख करोड़ रुपये और जमाएँ 9.73% बढ़ कर 127.80 लाख करोड़ रुपये हो गयी थीं।
जुलाई 2018 में 10.6% की वृद्धि के मुकाबले जुलाई 2019 में गैर-खाद्य बैंक ऋण में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 11.4% की वृद्धि हुई। वहीं सेवा क्षेत्र में अग्रिमों (Advances) में महीने में 15.2% की गिरावट आयी, जो एक साल पहले की अवधि में 23% थी। कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए ऋण में 6.8% की वृद्धि हुई, जो पिछले साल जुलाई में 6.6% रही थी।
इसके अलावा उद्योग को ऋण में 0.3% की तुलना में 6.1% और निजी ऋण में 16.7% के मुकाबले 17% की वृद्धि हुई। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख