शेयर मंथन में खोजें

पूर्वोत्तर राज्यों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में बारिश के आसार - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और इससे सटे छत्तीसगढ़ और झारखंड में मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बौछारें गिरने की संभावना है।

पूर्वोत्तर राज्यों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा, कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरी ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार के शेष हिस्सों, झारखंड, महाराष्ट्र और उत्तर तथा उत्तर-पश्चिम भारत में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर मध्य प्रदेश और इससे सटे उत्तर प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश हुई। मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, उत्तरी गुजरात, पश्चिम राजस्थान, उत्तरी तेलंगाना, उत्तरी ओडिशा और दक्षिणी कर्नाटक में भी मध्यम बारिश हुई। पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, शेष उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी गुजरात, केरल, कर्नाटक और पश्चिमी तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की और एक-दो जगहों पर मध्यम बौछारें देखने को मिली।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
कल का निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तरी मध्य प्रदेश और इससे सटे उत्तर प्रदेश पर पहुँच गया है। अनुमान है कि यह सिस्टम लगातार पूर्वी दिशा में बढ़ता रहेगा। तेलंगाना से निम्न दबाव तक एक ट्रफ बनी है। इसके अलावा एक ट्रफ उत्तरी पंजाब से निम्न दबाव के क्षेत्र को जोड़ते हुए पूर्वी असम तक बन गयी है। बंगाल की खाड़ी और इससे सटे बांग्लादेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। एक अन्य चक्रवाती क्षेत्र आंतरिक तमिलनाडु के भागों पर बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान पर जबकि एक अन्य सिस्टम दक्षिणी पाकिस्तान और इससे सटे राजस्थान पर भी दिखाई दे रहा है। (शेयर मंथन, 02 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"