अमेरिका और चीन के बीच अगली व्यापार बैठक 10 अक्टूबर को वॉशिंगटन में आयोजित होगी।
आगामी बैठक का विशेष महत्व माना जा रहा है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में संकेत दिया था कि दोनों देशों के बीच एक करार जल्द से जल्द हो सकता है। एक आंशिक करार सोने की कीमतों के लिए नकारात्मक होगा। राष्ट्रपति ट्रम्प ने अब एक बार फिर सद्भावना संकेत के रूप में चीन के 250 अरब डॉलर के उत्पादों पर 1 अक्टूबर से लगाये जाने वाले टैरिफ 15 अक्टूबर तक टाल दिया है। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2019)