शेयर मंथन में खोजें

महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश संभव - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसी दौरान बिहार और झारखंड के अलग-अलग स्थानों पर भी हल्की बारिश के साथ एक-दो जगहों पर मध्यम वर्षा होने के आसार हैं, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद है। वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान का मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। हालाँकि स्थानीय मौसमी गतिविधियों से इंकार नहीं किया जा सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, हरियाणा तथा रायलसीमा के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड हुई। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दक्षिणी गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, असम और नागालैंड के हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के हिस्सों में भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जबकि सौराष्ट्र और कच्छ का मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहा।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
जम्मू-कश्मीर के पूर्वी भागों पर बना एक पश्चिमी विक्षोभ अब आगे की ओर बढ़ रहा है। पंजाब तथा हरियाणा के भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक पूर्वी-पश्चिमी ट्रफ रेखा हरियाणा से दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र होते हुए पश्चिम बंगाल और सिक्किम से गुजर रही है। बांग्लादेश तथा उससे सटे आस-पास के क्षेत्रों पर भी एक चक्रवाती क्षेत्र विकसित है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के पश्चिमी भागों पर बना हुआ है। तमिलनाडु के भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मौजूद है। साथ ही इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक जा रही है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"