शेयर मंथन में खोजें

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम रहेगा गर्म और शुष्क - स्काईमेट (Skymet)

स्काईमेट (Skymet) के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से सहित महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्य, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और उत्तरी अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के हिस्सों में अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इस दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु और बिहार के पूर्वी भागों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश देखी जा सकती है। जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के पश्चिमी हिस्सों में मौसम मुख्यतः गर्म और शुष्क बना रहेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ मध्यम बारिश रिकॉर्ड हुई। जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी देखने को मिली। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और खाड़ी द्वीप समूह के साथ बाकी बचे महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के हिस्सों में ज्यादातर स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गयी।

देश भर में बने मौसमी सिस्टम
जम्मू-कश्मीर के उत्तरी भाग तथा उससे सटे आस-पास के क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मौजूद है। वहीं झारखंड और उसके सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित है। तीसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम के उत्तर-पूर्वी भागों पर बना हुआ है। चौथा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तथा उससे सटे तेलंगाना और मराठवाड़ा के भागों पर है। जबकि पाँचवा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी केरल के भागों के निचले स्तर पर विकसित है। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"